आदिवासी का प्रमूख त्यौहार ‘ करम पर्व’
आदिवासी सामाज करम त्यौहार का इंताजार कई महीनो से कर रहा होता है,और इस वर्ष करम पर्व 22 सितंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा, और इससे पहले समाज के लोग कई तरह की तैयारी कर Read more

आदिवासी सामाज करम त्यौहार का इंताजार कई महीनो से कर रहा होता है,और इस वर्ष करम पर्व 22 सितंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा, और इससे पहले समाज के लोग कई तरह की तैयारी कर रहा होता है
इस दौरान गाँव के आविवाहित महिलाये एक टोकरी मे जई,धान,जैसे नौ तरह के बीजो से जवा पूप को तैयार करते है और गाँव के पाहन अपने खोढहा (गाँव ) को मार्ग दिखाता है मान्दर, ढोल , नगाडा , घण्टा , का करम पर्व के लिये प्रबन्द कराता है ।

इसी दौरान खोढहा मे ये निर्णय होता है, कि करम के टहनी को इस साल कौन पकडेगा इसका फैसला होता है , चयनित पुरुष को करम के दिन उबसने उबसका ( उपवास ) रखने को कहा जाता है ।
करम के दिन गाँव के पाहन और सभी बडे- बुजर्ग मादंर,नगाडा ओर अपनी प्र्म्पारिक वेश-भूषा के साथ नाचते गाते करम गीत गाते जंगल की ओर जाते है l

करम की टहनी को लाने के लिये, और चयनित की गई करम के पेड से दो टहनियो को एक बार मे काटकर उत्साह के साथ नाचते-गाते अपने खोढहा के अखढा मे आते है और अपनी रीति-रिवाज और प्रंम्परा के साथ करम के टहनी को गाँव के पाहन के द्वारा गाव के अखडा मे गाडा जाता है ।
गाँव के सभी महिलाये जो उब्से (उपवास) थे , अपने वेश-भूशा के साथ और अपनी जवा पुप के टोकरी को साथ लेकर करम गाछ के चारो और बैठते है पाहन द्वारा विधी – विधान से करम गाछ की पुजते है ,फिर विधी – विधान सम्पन्न करके गाँव के सभी पुरष-महिला, बडे, बुजर्ग ढोल – मान्दर- नगाडा और घन्टा के साथ करम गीत गाते है और पुरे रोमांच और उत्साह से रात भर नाचते गाते है।
और फिर आखरी मे पाहन के द्वारा करम को क्यो मनाया जाता है और इसकी क्या मान्यता है इसके बारे मे बताया जाता है —
एक गाँव मे सात भाई रहते थे सातो भाई खेतो मे काम करते थे और इनकी पत्नीइया इनके लिये खाना लेकर आया करती थी, एक दिन खाना लाने मे देर हो जाता है तो सातो भाई के बडे भाई ने अपने छोटे भाई को देखने के लिये भेजता है,
प्ररंतु छोटा भाई नही लोटता है तो वह एक-एक करके सभी भाईयो को भेज देता है मगर कोई भाई दुबारा नही लोटता है फिर आखरी मे बाडा भाई खुद ही देखने चाला जाता है , बडा भाई देखता है की सभी करम खेलने मे मस्त हैं,
यह देखकर बडा भाई बहुत क्रोधित होता है ओर वह करम गाछ को उखाड कर फेंक देता है इस घटना के बाद उसके घर मे बहुत ही विपति आने लगती है तभी एक दिन बडे भाई के सपनो मे भविस्यवाँणी होती है और उसे दुखो का कारन बताया जाता है और इसका क्या निवार्ण है
इसे भी बताया जाता है कि तुम जब तक करम गाछ को अपने घर के आगन मे पुरे रिति-रिवाज से पुजा नही करते तब तक तुम्हारे घर मे शुख-सम्र्धि नही आयेगी , फिर बडे भाई का सपना टुट जाता है और वह ठीक वैसा हि करता है जैसे उसने सपने मे देखा था फिर जाके बडे भाई के घर मे शुख – सम्रधि आता है ।
तभी से लेकर अब तक साल मे एक बार सितम्बर- अक्टुबर के महिने मे “करम पर्व” को मनाया जाता है ।
और उसी दिन सुबह के समय मे पाहन द्वारा गाँव के वही दो आविवाहित पुरुष जो उब्से थे उन्ही के द्वारा पाहन के विधि -विधान से करम गाछ को उखाडा जाता है गाव के प्र्त्येक घर मे उस करम गाछ को ले जाया जाता है,

और प्रत्येक घर के लोग उस शक्ति का प्रतिक करम गाछ को स्पर्स करते है और सुख-सम्र्धि की कामना करते है इस तरह सभी गाँव के प्रत्येक घर मे घुमाने के बाद इस करम गाछ को नदी मे विशर्जित कर देतें हैं ।
इसके बाद अपने-अपने घर वापस आ कर गाँव के सभी लोग मे करम पर्व के मोके पर बने मिठाई को सभी घरो के लोग आपस मे मिल -जुल कर खाते है, और खुशियाँ मानाते हैं ।
आदिवासी सामाज करम त्यौहार का इंताजार कई महीनो से कर रहा होता है,और इस वर्ष करम पर्व 22 सितंबर 2026, मंगलवार को मनाया जाएगा, और इससे पहले समाज के लोग कई तरह की तैयारी कर Read more
झारखंड का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक रिम्स-2 (RIMS-2) अस्पताल रांची के कांके मे लगभग 4149 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा . यह मेगा प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जायगा , जिसमे Read more
1.इस्को गुफा हजारीबाग- यह पाषाण कलाकर्ति चित्र झारखंड के हजारीबाग के बड़कागाँव मे मोजूद है यह रॉक पेंटिंग 5000-10000 साल पुरानी मानी जाती है यह चित्र आज के कला चित्र सोहरई और कोहबर से मिलती Read more
महुआ (Madhuca longifolia) झारखंड के सबसे ज़्यादा आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण पेड़ों में से एक है, खासकर आदिवासी समुदायों के लिए। इस पेड़ का हर हिस्सा—जिसमें इसके फूल, बीज, फल, पत्तियाँ और लकड़ी Read more