झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल 4149 करोड़ से तैयार होगा रिम्स-2 - Anand Oraon

झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल 4149 करोड़ से तैयार होगा रिम्स-2

Published by ANAND ORAON on

झारखंड का सबसे बड़ा और अत्याधुनिक रिम्स-2 (RIMS-2) अस्पताल रांची के कांके मे लगभग 4149 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा . यह मेगा प्रोजेक्ट स्वास्थ्य सुविधाओं को नई ऊंचाइयों पर ले जायगा , जिसमे विश्व स्तरीय चिकित्सा और अनुसंधान सुविधाएं उपलब्ध होगी ।  

मुख्य बाते -:

बिस्तरों की क्षमता: यह एक विशाल 2800 बेड का सुपर – स्पेशलिटी अस्पताल होगा ( कुछ प्रस्तावों 

मे इसे 4000 बेड तक वि.स्तारित करने की योजना है ) । 

स्थान : इसे कांके , रांची मे 120 एकड़ भूमि पर विकसित किया जायगा । 

उधेश्य : मरीजो को विश्व -स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना , ताकि उन्हे इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जैसे महानगरों मे न जाना पड़े । 

अन्य सुविधाए : इसके साथ ही राज्य मे 8- नए मेडिकल कॉलेज , 25 हाई -टेक ट्रामा सेंटर और ‘अबुआ मेडिकल स्टोर भी खोले जाएंगे । 

इसमे MBBS. PG मेडिकल और सुपर स्पेशलिटी की 200-200 सीटें होंगे सरकार का मानना है की इसके बनने से रिम्स पर मरीजों का दबाव कम होंगे और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को दूसरे राज्य मे कम जाना पड़ेगा l 

सिर्फ रिम्स -2 ही नहीं सरकार राज्य मे मेडिको सिटी बनाने की तैयारी भी कर रही है . इस प्रोजेक्ट पर करीब 284 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है . इसके अध्ययन और मूल्याकन की जिम्मेदारी IIM रांची और xiss रांची को दिए जाने की योजना है ।  

वही जमशेदपुर और धनबाद मे भी मेडिकल सुविधाओं के विस्तार की तैयारी चल रही है . जमशेदपुर के MGM मेडि कल कॉलेज को 500 बेड वाले अस्पताल मे विकसित करने के लिए 542 करोड़ रुपए की स्वीकर्ति दी गई है . इसके अलावा mbbs और pg सीटें बड़ाने के लिए 394 करोड़ रुपए खर्च किए  जाएंगे ।  

Categories: Categories

ANAND ORAON

ALWAYSE UPDATE YOUR LIFE

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *