रांची का बदलता चेहरा: विकास और स्मार्ट सिटी की ओर

स्मार्ट सिटी योजना और प्रगति
🚧स्मार्ट सिटी मिशन में रांची की भूमिका
रांची को भारत सरकार की स्मार्ट सिटी योजना में चयनित किया गया है। इसमें आधुनिक ट्रैफिक सिस्टम, ई-गवर्नेंस, सीसीटीवी निगरानी और स्मार्ट लाइट्स जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।
🚙यातायात और बुनियादी ढांचे में बदलाव
कार्तिक उरांव फ्लाईओवर, कांटाटोली फ्लाईओवर और रातु फ्लाईओवर, स्मार्ट बस स्टॉप और सड़क विस्तार जैसी योजनाएं शहर के यातायात को बेहतर बना रही हैं।
शिक्षा और युवाओं के लिए बढ़ते अवसर
रांची में IIM, BIT Mesra, RIMSऔर Amity University जैसे संस्थानों के कारण यह शिक्षा का केंद्र बन रहा है। इससे स्टूडेंट्स के लिए अवसर और स्टार्टअप संभावनाएं बढ़ रही हैं।
आर्थिक विकास और रोज़गार के नए द्वार
👷IT पार्क और स्टार्टअप ज़ोन
नए IT पार्क्स और निजी कंपनियों के आगमन से रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। कुछ स्टार्टअप्स और लोकल आईटी कंपनियों ने संचालन शुरू कर दिया है।
जैसे- H.E.C. (Heavy Engineering Corporation)
👦रांची का बदलता लाइफस्टाइल
नए मॉल्स, कैफे, और होटल्स के बढ़ते चलन से युवाओं का आकर्षण शहर की ओर बढ़ा है।
जैसे- न्यूक्लियस मॉल्स, अनारदाना, रेडीसन ब्लू ,कोर्टयार्ड आदि
विकास की चुनौतियाँ और वास्तविकता
- ट्रैफिक जाम
- हरियाली में गिरावट
- जलभराव और सफाई की समस्या
- असमान विकास (शहरी vs ग्रामीण क्षेत्र)
टिकाऊ भविष्य की दिशा में रांची
- हरियाली और सौर ऊर्जा पर जोर
- स्मार्ट परिवहन योजना
- नागरिक सहभागिता
- पर्यावरण के प्रति संवेदनशील विकास
निष्कर्ष – एक उभरती स्मार्ट सिटी की पहचान
रांची अब केवल राजधानी नहीं, बल्कि एक बदलता हुआ आधुनिक शहर बन चुका है। योजनाएं यदि सही दिशा में बढ़ती रहीं, तो रांची जल्द ही देश की अग्रणी स्मार्ट सिटीज़ में शामिल हो सकता है।


.jpeg)

.jpeg)




